Samarth Singh

  • ट्विशा शर्मा मामला : कोर्ट ने गिरिबाला सिंह और समर्थ की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाई

    भोपाल की एक जिला अदालत ने मंगलवार को रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी। यह मामला पूर्व मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़ा है, जिनकी संदिग्ध हालात में हुई मौत की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) कर रही है।  14 दिन की न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद, मां-बेटे की जोड़ी को भोपाल सेंट्रल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद, कोर्ट ने आदेश दिया कि दोनों आरोपी अगले दो सप्ताह तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। कार्यवाही...

  • ट्विशा शर्मा केस : गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

    ट्विशा शर्मा केस में मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत में कई अहम घटनाक्रम सामने आए। सीबीआई ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की रिमांड अवधि समाप्त होने पर उनके लिए आगे की पुलिस रिमांड की मांग नहीं की। इसके बाद अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने अदालत में मीडिया ट्रायल को लेकर गंभीर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि वे जहां भी जा रहे हैं, मीडिया उनके पीछे पहुंच रही है। गिरिबाला ने अदालत से अनुरोध किया कि इस तरह की कवरेज पर रोक लगाई...

  • ट्विशा शर्मा केस : 29 मई तक सीबीआई हिरासत में पति समर्थ सिंह

    हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मृतक मॉडल और अभिनेत्री के पति समर्थ सिंह को 29 मई तक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में सीबीआई की एंट्री के बाद जांच तेज हो गई है।  33 वर्षीय ट्विशा शर्मा 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थीं। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आने पर परिवार ने पति और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना, दहेज की मांग और लगातार उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद भोपाल पुलिस...

  • ट्विशा शर्मा केस : समर्थ सिंह को सात दिन की रिमांड पर भेजा गया

    द्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस हाई-प्रोफाइल केस में शनिवार को आरोपी समर्थ सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।   कोर्ट में सुनवाई शुरू होते ही पुलिस ने आरोपी की 7 दिन की रिमांड की मांग की। पुलिस ने कहा कि मामले में स्पॉट वेरिफिकेशन कराना है, अन्य साक्ष्यों की जब्ती करनी है और विस्तृत बयान दर्ज करने हैं, इसलिए पुलिस कस्टडी जरूरी है। कोर्ट ने पुलिस की दलील मानते हुए 7 दिन की पुलिस रिमांड को मंजूरी दे दी। इस मामले को लेकर भोपाल के पुलिस...