बिहार में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे : सम्राट चौधरी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि बिहार में डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। इससे न केवल राज्य की औद्योगिक क्षमता मजबूत होगी, बल्कि युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बुधवार को पटना स्थित अपने आवासीय कार्यालय में रक्षा मंत्रालय की ओर से अध्ययन दौरे पर आए एनडीए (राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी) के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ मुलाकात हुई। इस दौरान बिहार में प्रस्तावित डिफेंस कॉरिडोर की योजनाओं, संभावनाओं और विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सार्थक और विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा...