अनुभवी कलाकारों की तुलना में इंफ्लुएंसर्स को ज्यादा मौके मिलते हैं : समृद्धि शुक्ला
अभिनेत्री समृद्धि शुक्ला इन दिनों लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपने किरदार को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने डिजिटल क्रिएटर्स के बढ़ते प्रभाव के बारे में अपनी राय रखी। अभिनेत्री ने अकहा कि आज के मनोरंजन जगत में इंफ्लुएंसर्स को अनुभवी कलाकारों की तुलना में ज्यादा मौके मिलते हैं। अभिनेत्री ने आईएएनएस को बताया, "इंफ्लुएंसर्स को मौके तो मिलते हैं, लेकिन वह इसे कितने अच्छे से उपयोग करते हैं, यह तो उनके काम से ही पता चलता है। अगर कोई इंफ्लुएंसर अभिनय में अच्छा है, तो ये अच्छी बात है लेकिन अगर आपका अभिनय उतना...