Samsung

  • सैमसंग भारत में 20,000 युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देगी

    दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने भारत के 10 राज्यों में 20,000 युवाओं को कृत्रिम मेधा (एआई) का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य तय किया है। सैमसंग इंडिया ने बयान में कहा कि यह प्रशिक्षण उसके प्रमुख कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम ‘सैमसंग इनोवेशन कैंपस’ (एसआईसी) के 2026 संस्करण के तहत दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं को एआई जैसे क्षेत्रों में उद्योग की जरूरत के मुताबिक कौशल प्रदान करना है। कंपनी ने कहा कि 2026 का यह संस्करण ‘इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया’ (ईएसएससीआई) और ‘टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल’ (टीएसएससी) के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। Also Read...

  • ट्रंप के नए तीर

    ट्रंप ने एपल और सैमसंग पर टैरिफ लगाए, तो उसका बहुत खराब असर भारत पर पड़ेगा। प्रभाव सिर्फ इन दो कंपनियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऐसे कदमों से अन्य कंपनियों भी संकेत ग्रहण करती है। टैरिफ वॉर में नया आयाम जोड़ते हुए अब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कुछ चुनी हुई कंपनियों पर तीर दागने शुरू किए हैं। शुरुआत उन्होंने स्मार्टफोन बनाने वाली दो बड़ी कंपनियों- एपल और सैमसंग से की है। दोनों कंपनियों से कहा है कि अमेरिका में बेचने के लिए उन्होंने अपने फोन का उत्पादन अमेरिका को छोड़ कर कहीं और किया, तो उनके उत्पादों पर...