हरतालिका तीज : पावन पर्व पर संगम में महिलाओं ने लगाई आस्था की डुबकी
नई दिल्ली। हरतालिका तीज के पावन अवसर पर आस्था की नगरी प्रयागराज के गंगा तट पर महिलाओं ने डुबकी लगाई। ब्रह्म मुहूर्त से ही हजारों महिलाएं संगम तट पर पहुंचीं और गंगा स्नान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु, सुखमय वैवाहिक जीवन और परिवार की मंगल कामना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है, और संगम तट पर गंगा स्नान को अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। स्थानीय निवासी विनिता पांडे ने बताया हरतालिका तीज का व्रत...