संजय झा आधा सच बता रहे हैं
जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने अंग्रेजी के एक अखबार को एक इंटरव्यू में कहा है कि विपक्षी गठबंधन यानी ‘इंडिया’ ब्लॉक को तहस नहस करने वाले दो लोग हैं, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ ब्लॉक में सहमति बन गई थी नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित किया जाए। लेकिन इन दोनों नेताओं ने इसमें अड़ंगा डाला, जिसकी वजह से जनता दल यू ने अलग होने का फैसला किया। लेकिन यह अधूरा सच है। यह जरूर है कि ममता बनर्जी ने अड़ंगा डाला। लेकिन अकेले यह कारण नहीं था। कांग्रेस को...