झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू
Santosh Kumar Gangwar : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार विकसित झारखंड के निर्माण की दिशा में लगातार प्रयासरत है। (Santosh Kumar Gangwar) सरकार का संकल्प है कि 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' के मूल मंत्र के साथ झारखंड को देश के अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया जाएगा। अभिभाषण के दौरान विपक्षी भाजपा के विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार राज्यपाल के मुंह से झूठी उपलब्धियों का बखान कर रही है। भाजपा विधायकों के शोर-शराबे के...