सुस्ती दूर कर शरीर को मजबूत बनाता है सर्वांगपुष्टि आसन
आज के समय की जीवनशैली ऐसी अनियमित बन चुकी है कि तन के साथ मन भी रोगों की जद में आसानी से आ जाता है। ऐसे में एक्सपर्ट रोजाना कम से कम 10 से 15 मिनट योगासन अभ्यास की सलाह देते हैं, जो कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं को छूमंतर करने में कारगर है। मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा ऐसे ही एक आसान और कमाल के आसन सर्वांगपुष्टि आसन से परिचित कराता है। यह एक प्रभावी व्यायाम है, जो पूरे शरीर को पुष्ट और मजबूत बनाने में सहायक होता है। यह आसन शरीर के सभी अंगों को सक्रिय कर...