सतिंदर सरताज के गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज ने फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'जाइए सजना' की कुछ लाइन गाकर पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। इस गाने को जैस्मीन सैंडलास के साथ मिलकर गाया गया है। गाना रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। मंगलवार को अभिनेत्री अहाना कुमरा और दानिश पेंडोर 'जाइए सजना' पर खोते नजर आए। दरअसल, दोनों साथ में लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे थे और साथ में इसी गाने पर सुर से सुर मिलाकर गाते हुए नजर आ रहे हैं। अहाना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वे और अभिनेता दानिश...