गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा के सतीश पटेल 19,000 मतों से आगे
गुजरात में मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी रहने के बीच 19 में से 12 दौर की गणना पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सतीश पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार से 19,000 से अधिक मतों से आगे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, 12 दौर की गणना के बाद पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी पर 19,368 मतों की बढ़त बनाते हुए 34,345 वोट हासित किए। रबारी को अब तक 14,977 वोट मिले हैं। मतगणना सुबह आठ बजे वडोदरा के मकरपुरा क्षेत्र...