राहुल ने शुरू किया सत्याग्रह अभियान
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की तर्ज पर सत्याग्रह अभियान शुरू किया है। इस अभियान के जरिए राहुल देश भर में अन्याय और अपने हक के लिए लड़ रहे लोगों की आवाज को एक साथ जोड़ेंगे। गौरतलब है कि इस समय पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी से लेकर एसआईआर और महंगाई के खिलाफ लोगों में गुस्सा है, जो बार बार प्रकट हो रहा है। राहुल ऐसे हर मुद्दे से जुड़े लोगों को एक पहल से जोड़ेंगे। राहुल गांधी ने कहा है, ‘जो भी लोग अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं, वे अपनी कहानी...