अमेरिका के साथ सऊदी भी शामिल हुआ युद्ध में
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद सऊदी अरब पहली बार खुल कर इस लड़ाई में शामिल हुआ है। उसने अमेरिकी फौज के साथ मिल कर ईरान समर्थित पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स यानी पीएमएफ पर हमला किया है। यह हमला इराक में किया गया है। इस हमले में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी के चार सदस्य भी मारे गए हैं। ईरानी मीडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है और बताया गया है कि हमले में मारे गए चारों लोग इराक में पीएमएफ के साथ मौजूद थे। हालांकि, इस दावे पर...