SC Reservation

  • मेडिकल कॉलेजों में एससी आरक्षण पर मायावती ने सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह दी

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों में अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए अतिरिक्त आरक्षण पर उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने के मामले में योगी सरकार से उच्चतम न्यायालय में अपील करने की मांग की है। सुश्री मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, "सामाजिक न्याय की जरूरत और मांग यही है कि यूपी सरकार माननीय न्यायालय में इस बात की पुरजोर पैरवी करती कि एससी समाज के हित व कल्याण हेतु 'स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान' के धन से जिला सहारनपुर, अम्बेडकरनगर, कन्नौज और जालौन में बनाये गये मेडिकल...