पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा की दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जानें किस विधानसभा सीट से किस उम्मीदवार को भाजपा ने टिकट दिया है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारते हुए सियासी ताल ठोक दी है। मेखलीगंज (एससी) से दधिराम रॉय, माथाभांगा (एससी) से निशीथ प्रमाणिक, मदारीहाट (एसटी) से लक्ष्मण लिम्बू, धूपगुड़ी (एससी) से नरेश चंद्र रॉय और मयनागुड़ी (एससी) से कौशिक रॉय चुनाव लड़ेंगे, जबकि जलपाईगुड़ी (एससी) से अनंता देव अधिकारी और माल (एसटी) से सुक्रा...