कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: पुलवामा, शोपियां और सोपोर से आठ गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और सोपोर जिलों में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग संयुक्त अभियानों के दौरान आतंकवादियों के आठ संदिग्ध सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इन अभियानों के दौरान हथियार, गोला-बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्रियों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस कार्रवाई से घाटी में शांति और सुरक्षा को भंग करने की साजिशों को नाकाम कर दिया गया है। पुलवामा पुलिस, सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 183 बटालियन ने राजपोरा के यारवान जंगल इलाके में खुफिया जानकारी के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। सीबी नाथ के पास...