अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 16 राज्यों में इमरजेंसी का ऐलान
अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह तक कम से कम 16 राज्यों ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही अमेरिका में इसकी वजह से उड़ान सेवा भी बाधित हुई है। तूफान से निपटने और तैयारी के लिए रिसोर्स जुटाने और बाकी चीजों के लिए इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। जिन राज्यों में इमरजेंसी की घोषणा की गई है, उनमें डेलावेयर, मिसौरी, अर्कांसस, लुइसियाना, मिसिसिपी, टेनेसी, अलबामा, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, वर्जीनिया, न्यूयॉर्क, केंटकी, मैरीलैंड, न्यू जर्सी और कैंसस शामिल हैं। इसके साथ ही हजारों उड़ानें रद्द कर दी...