सेशेल्स में भारतीय मूल के लोगों से मिले मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सेशेल्स में भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। अपनी तीन दिन यात्रा के आखिरी दिन सोमवार को उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने विक्टोरिया में प्रवासी भारतीयों से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। प्रधानमंत्री ने अरुल मिहु नवशक्ति विनायकर मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी ने तीन दिन की यात्रा का समापन कर भारत रवाना से होने से पहले विक्टोरिया के पीस पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। इससे पहले भारत और सेशेल्स ने 19 बड़े समझौतों...