राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सेशेल्स के दौरे पर पहुंचे मोदी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के विदेश दौरे पर गए हैं। शनिवार को मोदी तीन दिन के दौरे पर हिंद महासागर में स्थित छोटे से द्वीप देश सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया में राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच दोपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए वार्ता होगी।

इससे पहले शनिवार को विक्टोरिया पहुंचने पर मोदी ने राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ नेशनल बोटैनिकल गार्डन में एल्डाब्रा जाइंट कछुओं को पत्तियां खिलाईं। प्रधानमंत्री मोदी 29 जून को सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। सेशेल्स के साथ भारत से रिश्ता सिर्फ रणनीतिक नहीं, बल्कि 256 साल पुराना भी है। साल 1770 में जब वहां पहली स्थायी बस्ती बसाई गई, तब वहां पहुंचने वाले 27 लोगों में पांच भारतीय भी शामिल थे।

बाद में बिहार, तमिलनाडु और गुजरात से भी बड़ी संख्या में भारतीय वहां जाकर बस गए। आज सेशेल्स की करीब 1.20 लाख आबादी में लगभग हर आठवां नागरिक भारतीय मूल का है। देश के राष्ट्रपति वेवेल रामकलावन के पूर्वज भी बिहार के गोपालगंज जिले से थे। ऐसे में मोदी का यह दौरा दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक रिश्तों को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 5 =