संघर्ष में शामिल देशों को छोड़कर होर्मुज स्ट्रेट सभी देशों के लिए खुला: अराघची
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने शुक्रवार को कहा कि होर्मुज स्ट्रेट सामान्य वाणिज्यिक जहाजों के लिए खुला रहेगा, लेकिन उन देशों के जहाजों को इसमें प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, जो ईरान के साथ संघर्ष में शामिल हैं। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब यह जलमार्ग वैश्विक तेल और व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। नई दिल्ली में शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान लगातार जहाजों के सुरक्षित गुजरने की सुविधा दे रहा है और उसने पहले भी कई भारतीय जहाजों को...