दुबई में भारतीय महिला को फांसी
नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में एक भारतीय महिला को फांसी दे दी गई और भारत सरकार को इसकी जानकारी ही नहीं हुई। उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली महिला को 15 फरवरी को फांसी दी गई, लेकिन भारत सरकार को इसकी जानकारी 13 दिन बाद 28 फरवरी को मिली। बांदा की रहने वाली महिला शहजादी खान के ऊपर चार महीने के एक बच्चे की हत्या का आरोप था। वह दो साल से दुबई की जेल में बंद थी। अदालत ने चार महीने पहले उसे फांसी की सजा सुनाई थी। उसको फांसी दे दिए जाने के 13...