मुंबई रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को हटाने के खिलाफ शालिनी पांडे ने उठाई आवाज
अभिनेत्री शालिनी पांडे ने मुंबई के रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को कथित तौर पर हटाए जाने के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे पशु कल्याण से जुड़ा गंभीर विषय बताया है। शालिनी पांडे ने लोगों से संबंधित याचिका का समर्थन करने और इस पहल में अपनी आवाज जोड़ने की अपील की है। शालिनी पांडे ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में कहा कि वर्षों से सैकड़ों आवारा कुत्ते रेलवे स्टेशनों के आसपास इंसानों के साथ शांतिपूर्वक रह रहे हैं, लेकिन अब उनके आश्रय पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने इसे जानवरों के प्रति क्रूरता करार...