शेयर बाजार धड़ाम से गिरा
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पश्चिम एशिया के संकट को देखते हुए लोगों से पेट्रोल, डीजल व गैस किफायत से खर्च करने की अपील के अगले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 1,313 अंक की गिरावट के साथ 76,015 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 360 अंक की गिरावट रही, ये 23,815 पर बंद हुआ। सोमवार के कारोबार में ऑटो, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, आठ मई...