बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी वाघ
सोशल मीडिया के जरिए सितारे अपने खास पलों को फैंस के साथ साझा करते हैं, ताकि वह उनसे जुड़े रह सकें। इस कड़ी में शरवरी वाघ ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक इंस्टाग्राम पर साझा की है। तस्वीरों में वह काफी खुश नजर आ रही है। बता दें कि उनका बर्थडे 14 जून को होता है, लेकिन तस्वीरें उन्होंने मंगलवार को पोस्ट की। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तस्वीरों में शरवरी केक के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान बर्थडे केक ने खींचा। दरअसल, इस केक पर उनका बचपन का एक फोटो...