शिल्पा शेट्टी ने मोबिलिटी चैलेंज वर्कआउट के साथ मंडे मोटिवेशन की डोज दी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने फिटनेस के शौकीनों के लिए 'मंडे मोटिवेशन' का डोज देकर सप्ताह की शुरुआत की। अपनी हालिया पोस्ट में शिल्पा शेट्टी ने बैलेंस, फ्लेक्सिबिलिटी और पूरे शरीर पर कंट्रोल बेहतर बनाने पर केंद्रित एक मोबिलिटी चैलेंज वर्कआउट शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने फैंस को अपने फिटनेस लक्ष्यों के प्रति लगातार बने रहने के लिए भी प्रोत्साहित किया। वीडियो में, 'धड़कन' फिल्म की एक्ट्रेस को बैलेंस, फ्लेक्सिबिलिटी और नियंत्रित मूवमेंट पर ध्यान देते हुए मोबिलिटी चैलेंज वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। कैप्शन में उन्होंने लिखा आपका बैलेंस कितनी बार बिगड़ा? सच-सच बताइए। मोबिलिटी चैलेंज के फायदे,...