उद्धव के छह सांसद शिंदे की पार्टी में शामिल
मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी में औपचारिक रूप से एक और टूट हो गई है। पार्टी के नौ में से छह सांसद उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिव सेना में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही शिव सेना के सांसदों की संख्या बढ़ कर 13 हो गई है। वह एनडीए की सहयोगी पार्टियों में सांसदों की संख्या के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इससे पहले सोमवार को उद्धव ठाकरे के बागी सांसदों ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उनके नंदनवन बंगले पर बैठक की। इसके बाद बागी सांसदों ने शिंदे के साथ प्रेस...