shiromani akali dal

  • शिअद ने महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक का समर्थन किया

    शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शनिवार को चंडीगढ़ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद महिला आरक्षण विधेयक से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के प्रति समर्थन जताया। शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बैठक के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “शिरोमणि अकाली दल सिख गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेता है, जिन्होंने महिलाओं की गरिमा, समानता और समान अधिकारों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने “अपनी सभा में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था करके पहले ही एक मिसाल कायम की है। Also Read : महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच...

  • शिरोमणि अकाली दल में नया संगठनात्मक बदलाव

    शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी की हरियाणा इकाई को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लिया है।  सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए घोषणा की कि हरकेश सिंह मोहरी को शिरोमणि अकाली दल का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने लिखा यह बताते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हरकेश सिंह मोहरी को शिरोमणि अकाली दल का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी की हरियाणा इकाई के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद, हरियाणा प्रदेश के पर्यवेक्षक बलविंदर सिंह भुंडर ने...

  • सुखबीर बादल फिर बने अकाली दल के अध्यक्ष

    चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष बन गए हैं। इस तरह पांच महीने के बाद फिर से पार्टी पर बादल परिवार का नियंत्रण हो गया है। शनिवार को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में बने तेजा सिंह समुद्री हॉल में पार्टी की बैठक में सर्वसम्मति के साथ सुखबीर बादल के नाम का फैसला किया गया। कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह भूंदड़ ने उनके नाम प्रस्ताव किया। इस चुनाव के लिए बादल के खिलाफ किसी ने भी अपना नाम प्रस्तावित नहीं किया। इसके बाद आम सहमति से सुखबीर बादल को प्रधान चुन...