नहीं रहे ‘साहोरे बाहुबली’ लिखने वाले गीतकार शिवा शक्ति दत्ता
तेलुगू सिनेमा ने आज एक बड़े कलाकार को खो दिया है। मशहूर संगीतकार एमएम कीरवानी के पिता और प्रसिद्ध गीतकार शिव शक्ति दत्ता का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में हैदराबाद में अपने मणिकोंडा स्थित आवास पर आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। शिव शक्ति दत्ता गीतकार के साथ तेलुगू सिनेमा में पटकथा लेखक, निर्देशक और निर्माता भी थे। उनके जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। उनके फैंस सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके निधन पर अभिनेता, नेता और आंध्र प्रदेश...