आईसीसी रैंकिंग: स्मिथ को पछाड़कर ‘नंबर-1’ गेंदबाज बनीं श्री चरणी
भारत की बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी पहली बार आईसीसी विमेंस टी20 बॉलिंग रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई हैं। श्री चरणी को आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है, जिन्होंने इस संस्करण के 3 मुकाबलों में अब तक 10 विकेट हासिल किए हैं। 21 वर्षीय चरणी फिलहाल टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। श्री चरणी ने पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे, जिसके बाद न्यूजीलैंड के विरुद्ध 19 रन देकर 4 विकेट निकाले। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ चरणी ने 24 रन...