नीट पेपर लीक केस में शुभम खैरनार की सीबीआई कस्टडी 5 दिन बढ़ी
नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्य आरोपी माने जा रहे शुभम खैरनार की सीबीआई कस्टडी पांच दिनों के लिए बढ़ा दी है। वहीं, मामले में गिरफ्तार बाकी पांच आरोपियों को अदालत ने 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। दरअसल, सीबीआई ने पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के आरोप में गिरफ्तार कुल छह आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। इनमें महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा से गिरफ्तार आरोपी शामिल हैं। कोर्ट में पेश किए गए आरोपियों में नासिक निवासी शुभम खैरनार,...