Shubhendu Adhikari

  • ब्रिगेड मैदान पर 10 लाख लोग करेंगे गीता पाठ: शुभेंदु

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि 29 नवंबर को 10 लाख लोग शहर के ब्रिगेड परेड मैदान में गीता पाठ करेंगे। उन्होंने यह घोषणा नेताजी इंडोर स्टेडियम के मंच से की जहां मंगलवार को पांच लाख लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान उन्होंने हिंदू धर्म और संस्कृति के अपमान के लिए वाम दलों और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा। जगदधात्रीपूजा अष्टमी पर स्टेडियम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए श्री अधिकारी ने कहा, "वाम मोर्चा के 34 और तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन को मिलाकर पिछले 49 वर्ष से सनातन...

  • शुभेंदु ने बंगाल में भाजपा के लिए 70 फीसदी मतों का लक्ष्य रखा

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की जनता का भरोसा जीतकर और चुनावी वादे पूरे करके अपना मत-प्रतिशत मौजूदा 46 से बढ़ाकर 70 फीसदी करने के लिए काम करेगी। शुभेंदु ने वामपंथी विचारधारा वाले आंदोलनकारियों-जिन्हें उन्होंने “कॉकरोच और खटमल” बताया-के साथ-साथ मादक पदार्थ माफियाओं, दुष्कर्म के दोषियों और ‘‘घुसपैठियों’’ को चेतावनी दी कि राज्य में उनके लिए “कोई जगह नहीं” है। दीघा में एक पूजा समारोह को संबोधित करते हुए शुभेंदु ने कहा कि भाजपा ने 2026 के विधानसभा चुनावों में पूर्वी मेदिनीपुर जिले की 16 सीट जीती थीं और...

  • चोरबागान भगदड़ की घटना पर राजनीति कर रहा है विपक्ष: शुभेंदु अधिकारी

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विपक्षी दलों पर बुधवार को आरोप लगाया कि वे चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना के पीड़ितों और घायलों के साथ खड़े होने के बजाय इस मामले पर राजनीति कर रहे हैं। शुभेंदु अधिकारी ने यह टिप्पणी उस समय की, जब वह भगदड़ में मारी गई प्रिया समद्दार के उत्तर 24 परगना जिले के न्यू बैरकपुर इलाके स्थित घर गए थे। उन्होंने प्रिया के शोक संतप्त परिवार को राज्य सरकार की ओर से 25 लाख रुपये की मुआवजा राशि भी सौंपी। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम...

  • शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के ‘सकारात्मक नजरिए’ ने पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार की ‘नकारात्मकता’ की जगह ले ली है। वह बीरभूम जिले के रामपुरहाट में शनिवार को तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवादददाताओं से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछली सरकार का हर मुद्दे पर जवाब ‘नहीं’ में होता था... और हमारी सरकार का मंत्र ‘हां’ है। इस सरकार के सकारात्मक नजरिए ने तृणमूल कांग्रेस सरकार की नकारात्मकता की जगह ले ली है।’’ उन्होंने कहा कि तारापीठ मंदिर में मनाये जाने वाले सबसे बड़े सालाना त्योहार ‘कौशिकी...

  • शुभेंदु अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित घाटल, आरामबाग और सबांग के इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्यों का जायजा लिया तथा मुआवजे का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि सबांग में बाढ़ के कारण जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनके परिवारों को नाै -नौ लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "अब तक के प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक बाढ़ से करीब 3200 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। राज्य सरकार उन सभी परिवारों को 30,000 रुपये की आर्थिक...