शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के ‘सकारात्मक नजरिए’ ने पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार की ‘नकारात्मकता’ की जगह ले ली है। वह बीरभूम जिले के रामपुरहाट में शनिवार को तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवादददाताओं से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछली सरकार का हर मुद्दे पर जवाब ‘नहीं’ में होता था... और हमारी सरकार का मंत्र ‘हां’ है। इस सरकार के सकारात्मक नजरिए ने तृणमूल कांग्रेस सरकार की नकारात्मकता की जगह ले ली है।’’ उन्होंने कहा कि तारापीठ मंदिर में मनाये जाने वाले सबसे बड़े सालाना त्योहार ‘कौशिकी...