कर्नाटक : राज्यपाल ने स्वीकार किया सिद्धारमैया का इस्तीफा
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। राज्यपाल कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सिद्धारमैया ने 28 मई 2026 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपा था, जिसे 29 मई 2026 को स्वीकार कर लिया गया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सिद्धारमैया को लिखे पत्र में कहा मैंने आपके द्वारा प्रस्तुत इस्तीफे को तत्काल प्रभाव...