सोने और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें 5,100 रुपए तक बढ़ीं
सोने और चांदी में सोमवार को तेजी देखने को मिली है, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 5,100 रुपए तक बढ़ गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 740 रुपए बढ़कर 1,58,857 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,58,117 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,44,835 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,45,513 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,19,143 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,18,588...