बंगाल जैसा एसआईआर विवाद पंजाब, दिल्ली में!
देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर का ऐलान हो गया है। अगले महीने से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार पंजाब और दिल्ली नया पश्चिम बंगाल बनने वाले हैं। जिस तरह से पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के दौरान विवाद हुआ वैसी ही तीव्रता का विवाद पंजाब और दिल्ली में हो सकता है। बंगाल में विवाद का कारण यह था कि वहां 27 फीसदी से ज्यादा आबादी मुस्लिम है और इलाका सीमावर्ती है, जहां बांग्लादेश से घुसपैठ की चर्चा दशकों से होती...