एसआईआर पर क्या ‘इंडिया’ एक साथ आएगा?
विपक्षी गठबंधन यानी ‘इंडिया’ ब्लॉक क्या मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर पर एकजुट होकर लड़ाई लड़ेगा? सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने यह अपील की है। गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दीपांकर भट्टाचार्य को बहुत तरजीह दे रहे हैं। सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी के निधन के बाद से दीपांकर भट्टाचार्य को राहुल के आसपास देखा जा रहा है। वे कई मसलों पर राहुल को सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि ‘इंडिया’ ब्लॉक की एक बैठक होनी चाहिए और साझा तौर पर एसआईआर के खिलाफ देश भर में आंदोलन करना चाहिए।...