स्लोवाकिया और भारत के बीच अहम समझौते
नई दिल्ली। फ्रांस के दो दिन के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच सोमवार को दोपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें रक्षा और व्यापार को लेकर अहम समझौतों पर सहमति बनी। दोपक्षीय वार्ता के बाद भारत और स्लोवाकिया के रिश्ते व्यापक साझेदारी तक बढ़ाए गए हैं। ब्रातिस्लावा के महल में प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से मुलाकात के बाद मोदी ने फिको को भारत आने का न्योता भी दिया। प्रधानमंत्री फिको ने मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक चुने गए प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी और इस उपलब्धि...