socialism

  • नेता नहीं होंगे पर समाजवाद का विचार रहेगा

    एक एक करके समाजवादी नेता भारतीय राजनीति के क्षितिज से विदा होते जा रहे हैं। जेडीएस के संस्थापक, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वास्तविक अर्थों में भारत के पहले एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर एचडी देवगौड़ा अब संसद में नहीं दिखेंगे। उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। भाजपा पर निर्भर उनकी पार्टी फिर से उनको राज्यसभा में भेजने की स्थिति में नहीं थी और भाजपा ने उनको राज्यसभा भेजने का उपक्रम नहीं किया। इससे पहले उन्हीं की राजनीतिक पाठशाला से निकले सिद्धारमैया की कर्नाटक की सत्ता से विदाई हुई। कांग्रेस ने उनको मुख्यमंत्री पद से हटा कर डीके शिवकुमार को सीएम बनाया।...

  • ‘समाजवाद’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द पर खतरा

    Constitution, संविधान अंगीकार किए जाने के 75 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली में बड़ा आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर उनकी पार्टी के तमाम सदस्यों ने संविधान के प्रति श्रद्धा दिखाई और अपने को संविधान रक्षा का चैंपियन बताया। लेकिन उसी समय भाजपा की ओडिशा सरकार ने संविधान दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में ‘समाजवाद’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द के बगैर संविधान की प्रस्तावना पेश की और उसका पाठ किया। जब इस पर सवाल उठा तो कहा गया है कि यह मूल संविधान की प्रस्तावना है। यानी 26 नवंबर 1949 की प्रस्तावना है। गौरतलब है कि संविधान...