soldiers

  • कश्मीर में दो सैनिक लापता

    श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले से दो भारतीय सैनिक सोमवार से लापता हैं। बुधवार को उनको लापता होने की जानकारी सामने आई है। लापता जवान एलीट पांच पैरा फोर्स का हिस्सा हैं। बताया गया है कि दोनों की ड्यूटी कोकरनाग क्षेत्र के गदूल इलाके में लगी थी। जानकार सूत्रों ने बताया है कि खराब मौसम के कारण ये सैनिक भटक गए होंगे। फिलहाल दोनों की तलाश जारी है।  यह भी बताया गया है कि सैनिकों की खोज के दौरान सेना की टीमें लगातार स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में कोकरनाग के गदूल...

  • जम्मू कश्मीर में दो जवान शहीद

    श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में कुलगाम के अखल जंगल में कई दिन से जारी मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। बताया गया है कि शुक्रवार को कुल चार जवान घायल हुए थे। इलाज के दौरान इनमें से दो की मौत हो गई। लांस नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह की मौत हुई। शनिवार की सुबह यह जानकारी दी गई। एक अगस्त से शुरू हुआ ऑपरेशन अखल अब भी जारी है। शनिवार को इसका नौवां दिन थी। इसमें दो अगस्त को दो आतंकियों के मारे जाने की खबर आई थी। जबकि अब तक नौ जवान घायल हो चुके हैं। इनमें...