सोन नदी जल विवाद खत्म: बिहार-झारखंड में समझौता
बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर सोमवार को एक बड़ा समझौता हुआ जिससे दोनों के बीच 25 वर्ष पुराने विवाद का समाधान होने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई और पेयजल की आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त हो गया। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यहां इससे संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये। श्री शाह ने इसे पूर्वी भारत के बहुप्रतीक्षित जल विवाद का समाधान बताते हुए कहा कि इससे दोनों राज्यों के बड़े ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों किसानों को सिंचाई के लिए पानी और लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा।...