आप सभी का काम शब्दों से परे…मां बनी सोनम कपूर ने हॉस्पिटल की टीम का जताया आभार
हाल ही में दूसरी बार मां बनी अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी दो खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते हुए अस्पताल की टीम का आभार व्यक्त किया है। सोनम का मानना है कि अस्पताल की टीम का काम शानदार रहा और उनके लिए आभार शब्दों से परे है। सोनम ने इंस्टाग्राम लिखा कि उनके दूसरे बेटे के जन्म के दौरान एचएन रिलायंस हॉस्पिटल ने पूरे अनुभव को यादगार और अविश्वसनीय बना दिया। सोनम कपूर ने अपनी पोस्ट में अस्पताल की पूरी टीम, खासकर अपनी ओबीजीवाईएन डॉक्टर अवन दादिना का विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा डॉ. अवन दादिना ने मेरी...