आलिया भट्ट के बचाव में उतरे सोनू सूद
अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनो कांस फिल्म फेस्टिवल में कथित तौर पर फोटोग्राफर के द्वारा नरअंदाज किए जाने पर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही है। इसी, बीच शुक्रवार को अभिनेता सोनू सूद आलिया के सपोर्ट पर सामने आए। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आलिया के लिए नोट शेयर किया। इसके जरिए उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार की मेहनत और वैश्विक उपलब्धि को सिर्फ कैमरों की चमक से नहीं आंका जा सकता है। अभिनेता ने ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए नोट पर लिखा जब हमारा ही कोई अपना व्यक्ति अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कदम रखता है, तो यह...