महिला सांसदों ने स्पीकर को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिखी है, जिसमें इस बात पर दुख जताया गया है कि महिला सांसदों के ऊपर आरोप लगाया गया है कि वे प्रधानमंत्री को नुकसान पहुंचा सकती हैं। गौरतलब है कि स्पीकर ओम बिरला ने कहा था कि उनको सूचना मिली थी कि सदन में प्रधानमंत्री के साथ कुछ अप्रत्याशित घट सकता है इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री को सदन में आने से रोका। इस वजह से चार फरवरी को प्रधानमंत्री ने लोकसभा में भाषण नहीं दिया था। इसे लेकर कांग्रेस की महिला सांसदों ने स्पीकर से शिकायत की है।...