Spiritual Music

  • ऑपरेशन के दौरान तनाव कम करता है आध्यात्मिक संगीत

    Spiritual Music : आध्यात्मिक संगीत ऑपरेशन के दौरान मरीजों का मानसिक तनाव और चिंता कम करने में प्रभावशाली होता है। यह निष्कर्ष योगी सरकार द्वारा 150 मरीजों पर कराए गए अध्ययन के बाद सामने आया है। योगी सरकार के निर्देश पर झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस अद्वितीय अध्ययन को अमेरिका से प्रकाशित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल 'क्यूरस' ने प्रकाशित भी किया है। (Spiritual Music) अध्ययन के अनुसार, इन 150 मरीजों के अंगों की सर्जरी होनी थी। इन्हें दो समूहों में बांटा गया। एक समूह को आध्यात्मिक संगीत सुनाया गया। दूसरे समूह को मरीज द्वारा...