गुजरात में पकड़ा गया जासूस
अहमदाबाद। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बाद गुजरात में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है, जिस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सहदेव सिंह गोहिल है। इस बीच भारत की सीमा में घुस रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ ने मार गिराया है। घटना 23 मई की रात की है। शनिवार सुबह सुरक्षा बल ने इसकी जानकारी दी। बीएसएफ ने बताया कि गुजरात के बनासकांठा जिले में जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते देखा। उसे रुकने के लिए कहा गया, जब वह नहीं रुका...