भाजपा ने चार राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी दिल्ली सहित चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। चुनावी राज्य पंजाब में भी नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हरियाणा और त्रिपुरा में नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा की जगह केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को कमान सौंपी गई है। केंद्रीय मंत्री को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से स्पष्ट हो गया है कि जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं। बहरहाल, दिल्ली के अलावा, अर्चना गुप्ता को हरियाणा, केवल सिंह ढिल्लो को पंजाब और अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष...