राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भाजपा ने चार राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी दिल्ली सहित चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। चुनावी राज्य पंजाब में भी नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हरियाणा और त्रिपुरा में नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा की जगह केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को कमान सौंपी गई है। केंद्रीय मंत्री को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से स्पष्ट हो गया है कि जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं।

बहरहाल, दिल्ली के अलावा, अर्चना गुप्ता को हरियाणा, केवल सिंह ढिल्लो को पंजाब और अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नियुक्ति का आदेश जारी किया। चारों अध्यक्षों के नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी।

हर्ष मल्होत्रा बीजेपी के सीनियर नेता और दिल्ली से सांसद हैं। वे अभी केंद्र सरकार में मंत्री पद संभाल रहे हैं। उधर डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। अर्चना गुप्ता हरियाणा की सक्रिय भाजपा नेता हैं। संगठनात्मक राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उन्होंने पार्टी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई है। माना जा रहा है कि वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की करीबी नेता हैं।

पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों को अध्यक्ष बनाया गया है। वे बरनाला से दो बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2022 की संगरूर लोकसभा की उपचुनाव और 2024 में बरनाला विधानसभा की उपचुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ा था। ढिल्लों देश और पंजाब के एक बड़े उद्योगपति हैं। वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे हैं। त्रिपुरा में भी भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। राज्य में 2028 में विधानसभा चुनाव होने वाला है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =