Steel Plant

  • विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 श्रमिकों की मौत

    आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सोमवार को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में आठ श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब करीब 1,500 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला हुआ स्टील ले जा रही लैडल (विशेष पात्र) में विस्फोट हो गया। इस घटना पर पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति समेत अन्य नेताओं ने शोक जताया है। अधिकारियों के अनुसार, स्टील प्लांट के एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी में सोमवार शाम करीब 4:15 बजे पिघले स्टील को उठाने की प्रक्रिया के दौरान यह दुर्घटना हुई। विस्फोट के बाद बड़ी मात्रा में पिघला हुआ स्टील...

  • छत्तीसगढ़: स्टील प्लांट में विस्फोट से 7 मजदूरों की मौत

    छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार के पास भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत बकुलाही स्थित रियल स्पॉट स्टील प्लांट में शुक्रवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। डीएससी कोयला भट्ठे में हुए विस्फोट में 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।  स्टील प्लांट के डीएससी कोयला भट्ठे के आसपास कुछ मजदूर नियमित सफाई कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक भट्ठे में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद भट्ठे से गर्म कोयला बाहर आ गया, जिसकी चपेट में सफाई कर रहे मजदूर आ गए। गर्म कोयले और तेज तापमान के कारण मजदूर...