आंधी, बारिश से दो दर्जन से ज्यादा की मौत
नई दिल्ली। देश में एक तरफ भीषण गर्मी का प्रकोप है तो दूसरी ओर एक साथ कई विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से आंधी और बारिश भी हो रही है। आंधी और बारिश से जुड़ी अलग अलग घटनाओं में देश भर में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। बेंगलुरू में भारी बारिश के कारण 10 लोगों की मौत की खबर है। उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच लोगों की मौत बिहार में हुई है। पिछले 24 घंटे के अंदर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य...