होर्मुज की खाड़ी में फीस वसूलेगा ईरान
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ भी चेतावनी दें, ईरान पर असर नहीं हो रहा है। उसने होर्मुज की खाड़ी से गुजरने वाले जहाजों से फीस वसूलने की अपनी योजना को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। इस सिलसिले में उसकी ओमान से बात हो रही है। दोनों देश मिल कर फीस वसूली का एक सिस्टम बनाने के बारे में चर्चा कर रहे हैं। अमेरिकी अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने एक रिपोर्ट में बताया है कि ईरान की नई बनाई गई पर्सियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी यानी पीजीसीए ने कहा कि उसने होर्मुज स्ट्रेट के ‘मैनेजमेंट सुपरविजन एरिया’ की सीमा...