स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगली सूचना तक पूरी तरह बंद : ईरान
ईरान की समुद्री निगरानी संस्था ने घोषणा की है कि रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को "अगली सूचना तक पूरी तरह बंद" कर दिया गया है। यह कदम रेवोल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से बुधवार रात में दिए गए आदेश के बाद उठाया गया है। हाल ही में बनाई गई संस्था 'पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी' के अनुसार, यह निर्णय क्षेत्र में बढ़ते तनाव और अमेरिकी बलों की कार्रवाई के बाद लिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा गया कि मौजूदा हालात के चलते जलमार्ग को फिलहाल पूरी तरह बंद किया जा रहा है।...